Close Menu
    What's Hot

    आसमान से बरसी मौत! तेज आंधी और तूफान ने उजाड़ी किसानों की रोजी-रोटी

    05/04/2026

    करोड़ों की लागत, सड़क गायब! गरियाबंद में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना?

    05/04/2026

    FSSAI FIR Against YouTubers: नकली खाने का विरोध करने पर सोशल मीडिया यूजर्स पर गिरी गाज

    05/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, April 5
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»गरियाबंद»महंगाई की मार_ गुटखा महंगा, मात्रा कम और निगरानी गायब
    गरियाबंद

    महंगाई की मार_ गुटखा महंगा, मात्रा कम और निगरानी गायब

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel30/01/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महंगाई की मार_ गुटखा महंगा, मात्रा कम और निगरानी गायब

    गरियाबंद । अमलीपदर और देवभोग क्षेत्र में इन दिनों तंबाकू उत्पादों की कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गुटखा, गुड़ाखू, बीड़ी और सिगरेट जैसे रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले तंबाकू उत्पाद अचानक महंगे हो गए हैं, वहीं उनकी उपलब्धता भी सीमित हो गई है। हालात यह हैं कि जो गुटखा कुछ समय पहले ₹10 में आसानी से मिल जाता था, वही अब ₹20 से ₹30 तक में बेचा जा रहा है, वह भी तय मात्रा से कम।

    स्थानीय बाजारों में उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाए जाने के बाद से जमाखोरी और मनमानी बिक्री बढ़ गई है। कई दुकानों पर न तो अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की सूची प्रदर्शित की जा रही है और न ही तय दामों का पालन किया जा रहा है। ग्राहक मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं।
    अमलीपदर बाजार में स्थिति यह है कि तंबाकू उत्पाद अब “मांग में ज़्यादा, सप्लाई में कम” हो गए हैं। दुकानदारों का तर्क है कि नया स्टॉक महंगे दाम पर आ रहा है, जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि पुराने स्टॉक को भी नए दामों पर बेचा जा रहा है।
    इस पूरे मामले पर सहायक खाद्य अधिकारी कुसुमलता ने स्पष्ट किया कि
    “किसी भी तंबाकू जनित उत्पाद को तय मूल्य से अधिक पर बेचना नियमों का उल्लंघन है। जब तक नया स्टॉक नए दाम पर नहीं आता, पुराने स्टॉक को पुराने निर्धारित मूल्य पर ही बेचा जाना चाहिए। सूचना के आधार पर जल्द ही क्षेत्र में कार्रवाई की जाएगी।”
    हालांकि कागज़ों पर यह बयान सख्त दिखाई देता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे अलग नज़र आती है। अमलीपदर और देवभोग क्षेत्र की कई दुकानों में तंबाकू उत्पाद 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं, जबकि निगरानी व्यवस्था लगभग नदारद है।
    ग्रामीण उपभोक्ता कृष्णकांत त्रिपाठी बताते हैं,

    “जिस गुड़ाखू को पहले ₹10 में ले आता था, आज वही ₹30 में मिल रहा है। आदत छोड़ना आसान नहीं और खरीदने पर जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।”
    कृष्णकांत जैसे कई उपभोक्ता हैं, जो इस महंगाई और मनमानी बिक्री से नाराज़ हैं। एक ओर सरकार स्वास्थ्य के नाम पर तंबाकू पर कर बढ़ाकर खपत कम करने की नीति बना रही है, वहीं दूसरी ओर उसी नीति की आड़ में कुछ दुकानदार और जमाखोर अनुचित लाभ कमा रहे हैं।
    सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग केवल बयान तक सीमित रहेगा या ज़मीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई भी होगी? क्या तय मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित की जाएगी या फिर उपभोक्ता हर बार की तरह महंगे दाम चुकाकर चुप रहने को मजबूर रहेगा?
    फिलहाल अमलीपदर और देवभोग में तंबाकू से ज़्यादा महंगाई और व्यवस्था पर सवाल जल रहे हैं।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    आसमान से बरसी मौत! तेज आंधी और तूफान ने उजाड़ी किसानों की रोजी-रोटी

    05/04/2026

    करोड़ों की लागत, सड़क गायब! गरियाबंद में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना?

    05/04/2026

    बड़ा खुलासा: 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र सप्लाई की साजिश नाकाम, 5 तस्कर गिरफ्तार

    05/04/2026
    Don't Miss

    आसमान से बरसी मौत! तेज आंधी और तूफान ने उजाड़ी किसानों की रोजी-रोटी

    Radheshyam Patel05/04/2026

    राधे पटेल / गरियाबंद  कोंडागांव जिले से कुदरत के कहर की एक खौफनाक तस्वीर सामने…

    करोड़ों की लागत, सड़क गायब! गरियाबंद में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना?

    05/04/2026

    FSSAI FIR Against YouTubers: नकली खाने का विरोध करने पर सोशल मीडिया यूजर्स पर गिरी गाज

    05/04/2026

    बड़ा खुलासा: 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र सप्लाई की साजिश नाकाम, 5 तस्कर गिरफ्तार

    05/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    आसमान से बरसी मौत! तेज आंधी और तूफान ने उजाड़ी किसानों की रोजी-रोटी

    05/04/2026

    करोड़ों की लागत, सड़क गायब! गरियाबंद में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना?

    05/04/2026

    FSSAI FIR Against YouTubers: नकली खाने का विरोध करने पर सोशल मीडिया यूजर्स पर गिरी गाज

    05/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.