Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Highway Bomb Recovery: नक्सलियों का खौफनाक प्लान फेल, स्टेट हाईवे 63 पर 30 किलो IED बरामद
    छत्तीसगढ़

    Highway Bomb Recovery: नक्सलियों का खौफनाक प्लान फेल, स्टेट हाईवे 63 पर 30 किलो IED बरामद

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel13/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Highway Bomb Recovery: देश को 31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने की डेडलाइन नजदीक है. सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर उनकी बड़ी साजिश सामने आई है. सुरक्षाबलों ने स्टेट हाईवे 63 और आंतरिक मार्गों पर लगाए गए IED बरामद कर नष्ट कर दिए. साथ ही माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त कर बड़ा संदेश दिया गया है.

    आवापल्ली-मुरदण्डा मार्ग पर 30 किलो IED डिटेक्ट

    12 फरवरी को थाना आवापल्ली क्षेत्र में थाना पुलिस, सीआरपीएफ 196वीं और 170वीं वाहिनी की संयुक्त टीम डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. आवापल्ली-मुरदण्डा सड़क मार्ग पर मुरदण्डा कैंप से करीब 3 किमी दूर मुख्य मार्ग किनारे संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी. बी.डी. टीम ने जांच के दौरान सड़क के किनारे फॉक्सहोल बनाकर करीब 5 फीट अंदर और सड़क से लगभग 2 फीट नीचे प्लांट किया गया करीब 30 किलो का IED बरामद किया.

    प्राथमिक जांच में सामने आया कि स्विच सिस्टम के जरिए बड़े वाहनों को निशाना बनाने की तैयारी थी. अधिक गहराई में प्लांट होने के कारण मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट कर IED नष्ट किया गया. विस्फोट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया था, जिसे भरकर यातायात बहाल कर दिया गया.

    गंगालूर में 5 किलो का प्रेशर IED नष्ट

    इसी दिन थाना गंगालूर क्षेत्र के FOB डोडीतुमनार इलाके में सीआरपीएफ 153वीं वाहिनी की टीम ने डिमाइनिंग के दौरान करीब 5 किलो का प्रेशर IED डिटेक्ट किया. सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया.

    कुटरू और गंगालूर में माओवादी स्मारक ध्वस्त

    थाना कुटरू क्षेत्र में कोबरा 210 वाहिनी ने माओवादी विरोधी अभियान के तहत इन्द्रावती नदी किनारे बनाए गए माओवादी स्मारक को चिन्हित कर पूरी तरह ध्वस्त किया. यह स्मारक वर्ष 2025 में मारे गए कुख्यात माओवादी कमांडर सीसीएम बसवराजू की स्मृति में बनाया गया था. वहीं थाना गंगालूर क्षेत्र में सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी ने तोड़का-कोरचोली और पेद्दाकोरमा के घने जंगलों में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन के दौरान अन्य माओवादी स्मारकों को भी नष्ट किया.

    माओवादी नेटवर्क पर मनोवैज्ञानिक प्रहार

    सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को माओवादी नेटवर्क पर बड़ा मनोवैज्ञानिक प्रहार माना जा रहा है. IED साजिश नाकाम होने से संभावित बड़ा नुकसान टल गया. साथ ही प्रतीकात्मक ढांचे ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों और अवैध संरचनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.