Close Menu
    What's Hot

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»खेल»एसईसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य समापन.
    खेल

    एसईसीएल मुख्यालय में दो दिवसीय ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य समापन.

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel14/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर, 14 दिसंबर 2025:

    साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का आज वसंत विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में 28 विभिन्न खेल एवं मनोरंजक स्पर्धाओं में 300 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

    समापन समारोह के अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन की गरिमामयी उपस्थिति रही। वसंत विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुँचने पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रूप से पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन के साथ श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण श्रीमती अनीता फ्रैंकलिन, श्रीमती हसीना कुमार एवं श्रीमती विनिता जैन उपस्थित रहीं।

    प्रतियोगिताओं में रेड हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पर्पल हाउस मात्र एक अंक के अंतर से उपविजेता रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

    मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले का अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही रस्साकस्सी, मटका रेस, नींबू-चम्मच दौड़ एवं जलेबी रेस जैसे फन गेम्स के फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों के साथ दर्शकों ने भी भरपूर आनंद लिया।

    समारोह के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    समापन अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी एसईसीएल श्री हरीश दुहन ने कहा कि
    “नारी शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की वास्तविक ऊर्जा है। इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। एसईसीएल में महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि निरंतर क्रियान्वयन की प्रक्रिया है। ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव’ इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव कार्यरत एवं गृहिणी महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने का अनूठा व बेहद सार्थक प्रयास है ।

    इसी क्रम में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी नारी शक्ति खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका भव्य फाइनल आगामी दिनों में एसईसीएल के हसदेव क्षेत्र में संपन्न होगा।

    कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती प्रियेशा चौरसिया तथा डॉ संजीवनी पाणिग्रही ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक कल्याण श्यामला राव ने किया ।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Don't Miss

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    Radheshyam Patel29/03/2026

    मुंबई | स्पोर्ट्स डेस्क Indian Premier League 2026 में आज का मुकाबला दो बड़ी टीमों—Mumbai…

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.