Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Good News – होली से पहले नगरीय निकायों को बड़ा आर्थिक तोहफा, कर्मचारियों के वेतन के लिए 51.71 करोड़ रुपये आबंटित
    छत्तीसगढ़

    Good News – होली से पहले नगरीय निकायों को बड़ा आर्थिक तोहफा, कर्मचारियों के वेतन के लिए 51.71 करोड़ रुपये आबंटित

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel26/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर : होली के पहले निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से कुल 62.85 करोड़ रुपए का आबंटन आज जारी किया है। इसमें वेतन भुगतान के लिए कुल 51 करोड़ 71 लाख 21 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं। इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों को प्रतिमाह नियमित रूप से दी जा रही चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत कुल 11 करोड़ 14 लाख 38 हजार 492 रुपये का भी आबंटन किया गया है।

    11 निगमों को वेतन के लिए 25.05 करोड़

    प्रदेश के 11 नगर निगमों को कुल 25 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपये की राशि वेतन एवं चुंगी क्षतिपूर्ति मद में प्रदान की गई है। नगर पालिक निगम भिलाई को 4 करोड़, बिलासपुर को 5 करोड़, दुर्ग को 1 करोड़ 65 लाख 92 हजार, राजनांदगाँव को 3 करोड़, जगदलपुर को 1 करोड़ 50 लाख, अंबिकापुर को 3 करोड़, चिरमिरी को 2 करोड़, रिसाली को 2 करोड़, बीरगांव को 54 लाख 55 हजार, धमतरी को 1 करोड़ 7 लाख एवं भिलाई-चरोदा को 1 करोड़ 27 लाख 87 हजार रुपये जारी किए गए हैं। नगर निगमों में यह राशि मुख्य रूप से नियमित कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु उपयोग की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों को चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत 7 करोड़ 51 लाख 55 हजार 420 रुपये भी आबंटित किए गए हैं।

    वेतन के लिए पालिकाओं को 16.48 व नगर पंचायतों को 10.17 करोड़

    प्रदेश के 38 नगर पालिका परिषदों में 16 करोड़ 48 लाख की राशि तथा 85 नगर पंचायतों को कुल 10 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होली के पूर्व निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए आबंटित की है। छोटे एवं मध्यम नगरीय निकायों के लिए यह वित्तीय सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश के सभी 54 नगर पालिकाओं को भी चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि दी गई है। इसके लिए 2 करोड़ 8 लाख 52 हजार 17 रुपए का आबंटन जारी किया गया है। इसके अलावा सभी 124 नगर पंचायतों को एक करोड़ 54 लाख 31 हजार 55 रुपए की मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति राशि दी गई है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.