Close Menu
    What's Hot

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, March 31
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस! शिक्षक के 390 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
    अन्य

    सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस! शिक्षक के 390 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel03/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सरकारी नौकरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है. गोवा कर्मचारी चयन आयोग (GSSC) ने गोवा सरकार के शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 390 प्राथमिक शिक्षक पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल GSSC की आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

    इस भर्ती अभियान के तहत गोवा के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में मराठी और कोंकणी माध्यम के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. इनमें से 352 पद मराठी माध्यम के लिए और 38 पद कोंकणी माध्यम के लिए निर्धारित किए गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 390 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

    गोवा प्राथमिक शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की होनी चाहिए. इसके साथ ही उसके पास प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed / D.Ed) या फिर चार वर्षीय बीईएलएड डिग्री होनी चाहिए.

    इस भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार के पास गोवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय में कम से कम दो साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए. भाषा के रूप में कोंकणी का ज्ञान अनिवार्य है, जबकि मराठी का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है. उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

    आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे. इनमें शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र, गोवा सरकार द्वारा जारी 15 साल का निवास प्रमाण पत्र, एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांग या पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और टीईटी प्रमाण पत्र शामिल हैं.

    चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा. प्राथमिक शिक्षक पद के लिए वेतन स्तर-6 तय किया गया है. इसके तहत शिक्षकों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी देना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 200 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    दैनिक राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का व्यापक विश्लेषण और आपकी राशि पर प्रभाव

    31/03/2026

    Aaj Ka Rashifal: सोम प्रदोष व्रत के साथ सोमवार का अद्भुत संयोग, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

    30/03/2026

    रायपुर में कुदरत का ‘कूल’ अवतार: आंधी के साथ झमाझम बारिश, 40 डिग्री वाली गर्मी से मिली राहत; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

    27/03/2026
    Don't Miss

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    Radheshyam Patel31/03/2026

    ग्राम ज़िडार में भारतीय नाग का रेस्क्यू हाल ही में चर्चा का विषय बना, जब…

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    माओवादी नेता सोमन्ना का सरेंडर: 20 लाख के इनामी समेत 8 नक्सलियों ने डाली बंदूकें, सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत

    31/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ग्राम ज़िडार में नाग का रेस्क्यू: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक साहसी कदम

    31/03/2026

    मैनपुर में एसडीएम की कुर्सी खाली: प्रशासनिक कामकाज ठप, आम जनता बेहाल

    31/03/2026

    बड़ा एक्शन: 09 राज्यों में 22 घटनाओं का मास्टरमाइंड अमन शर्मा गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

    31/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.