राधे पटेल / गरियाबंद गरियाबंद जिले के देवभोग (राजापारा स्थित सिन्हा भवन) में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए ‘घर चलो बस्ती चलो’ कार्यक्रम का आगाज किया है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता, पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक गोवर्धन सिंह मांझी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं (जैसे- पीएम आवास, महतारी वंदन, नल-जल और उज्ज्वला योजना) का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत कार्यकर्ता हर बूथ और घर तक जाएंगे। कार्यक्रम के बाद गोवर्धन सिंह मांझी ने खुद घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और फीडबैक लिया।
पूर्व सरपंच का भाजपा में प्रवेश इस कार्यक्रम के दौरान एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में निस्टीगुडा के पूर्व सरपंच चमरू राम सागरिया ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। गोवर्धन सिंह मांझी ने उन्हें विधिवत गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार यादव, परस राम प्रधान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


