Close Menu
    What's Hot

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Weather News : रायपुर में आज सुबह धुंध, अधिकतम 29 और न्यूनतम 12 डिग्री का अनुमान
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Weather News : रायपुर में आज सुबह धुंध, अधिकतम 29 और न्यूनतम 12 डिग्री का अनुमान

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel14/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Weather News :  रायपुर। हवा की दिशा में मामूली बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शीतलहर के प्रभाव में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि इससे ठंड में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर.

    रायपुर और बिलासपुर को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रात में कड़ाके की ठंड के बाद सुबह खुले इलाकों में घनी धुंध छाई रहती है, जो धूप निकलने के काफी देर बाद छंटती है।

    इस बार राज्य में ठंड ने कुछ ज्यादा ही असर दिखाया है। नवंबर से शुरू हुई ठंड का सिलसिला दिसंबर में भी जारी है। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। खासकर सरगुजा संभाग के सीमावर्ती इलाकों में ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिलासपुर और रायपुर के बाहरी इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं दुर्ग जिले के कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम दर्ज होने से लोग ठंड से कांप रहे हैं।

    पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका ठंड पर खास असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में शीतलहर के दायरे में कुछ कमी आएगी, मगर सर्द मौसम बना रहेगा। सुबह के समय धुंध के कारण कई इलाकों में दृश्यता कम हो रही है, जिसके चलते देर रात से भोर तक बाहरी इलाकों में वाहनों की गति सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर चली। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
    राजधानी रायपुर में रविवार सुबह धुंध छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026
    Don't Miss

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    Radheshyam Patel29/03/2026

    भाटीगढ़ (परी उद्गम): ग्रामीण परंपराओं और लोक आस्था का एक विशिष्ट उदाहरण उस समय देखने…

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.