रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है । कक्षा 12वीं की निरस्त की गई हिंदी विषय की मुख्य परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी । मण्डल की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
14 मार्च को हुई परीक्षा को किया गया था निरस्त मण्डल द्वारा इससे पहले 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिंदी (विषय कोड 010/810) की परीक्षा आयोजित की गई थी । इसके बाद 23 मार्च 2026 को जारी एक आदेश (क्रमांक 1520) के तहत इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था । अब इस विषय की परीक्षा दोबारा ली जाएगी ।
संभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर और अंबिकापुर के सभी संभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं । उन्हें आदेशित किया गया है कि वे अपने अंतर्गत आने वाली सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं (स्कूलों) को इस नई तिथि की जानकारी अनिवार्य रूप से दें ।
प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी नियमित (Regular) और स्वाध्यायी (Private) परीक्षार्थी 10 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में समय पर सम्मिलित हो सकें ।


