Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Assembly : हसदेव अरण्य में खनन को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष के विधायक गर्भगृह में घुसे, स्वमेव निलंबित
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Assembly : हसदेव अरण्य में खनन को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष के विधायक गर्भगृह में घुसे, स्वमेव निलंबित

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel16/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Assembly :  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की आज की कार्यवाही के दौरान हसदेव अरण्य इलाके में खनन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार के जवाब के बाद जब चर्चा की अनुमति नहीं दी गई, तो विपक्षी विधायकों ने विरोध जताते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर हंगामा किया। नियमों के तहत गर्भगृह में प्रवेश करने वाले सभी विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए।

    Chhattisgarh Assembly : हसदेव अरण्य में खनन को लेकर विधानसभा में हंगामा

    Chhattisgarh Assembly
    Chhattisgarh Assembly

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थगन प्रस्ताव को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प पारित किया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोई नई खदान नहीं खोली जाएगी। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक वनों की कटाई जोरों पर है और यही कारण है कि विपक्ष को इस मुद्दे पर स्थगन लाना पड़ा।

    भूपेश बघेल ने सरकार पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर सवाल पूछे जाने पर मंत्री बस्तर ओलंपिक और गुरु घासीदास अभ्यारण्य की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की गंभीरता कहां है। इसी के विरोध में विपक्ष गर्भगृह में गया और स्वमेव निलंबन स्वीकार किया।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदूषण की वजह से दिल्ली में उड़ानें तक रद्द करनी पड़ी हैं, जबकि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समृद्धि को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि जब राज्य में सोलर ऊर्जा की व्यापक संभावनाएं हैं, तो फिर कोयला खनन को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि खनन के कारण मानव-हाथी द्वंद्व जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं और छत्तीसगढ़ को इसके बदले केवल प्रदूषण मिल रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी त्रासदी साबित हो सकती है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार केवल दो उद्योगपतियों के हित में फैसले ले रही है और खनिज संपदा की लूट की जा रही है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में खदानें खोली जा रही हैं, वहां नियमों के अनुसार ग्राम सभा तक नहीं कराई गई। कहीं दूर-दराज के गांवों में औपचारिक ग्राम सभा दिखाकर 15 मिनट में प्रक्रिया पूरी कर दी गई। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासी हैं, इसके बावजूद आदिवासी क्षेत्रों में खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.