Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Assembly : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार नारेबाजी
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Assembly : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार नारेबाजी

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel17/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Assembly : रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही की शुरुआत नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जोरदार हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हाथों में “सत्यमेव जयते” लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।

    स्पीकर ने तख्तियों के साथ सदन में बैठने की अनुमति देने से इनकार किया, लेकिन विपक्ष ने नारेबाजी जारी रखी। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही को दो बार 10-10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

    Chhattisgarh BJP SC Morcha appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचे में मजबूती की उम्मीद

    इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

    वहीं, मंत्री अजय चंद्राकर ने विपक्ष के आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताया और इन्हें पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां कानून के तहत काम कर रही हैं और विपक्ष बेवजह मुद्दे को तूल दे रहा है।

    विपक्ष की ओर से जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थगन प्रस्ताव भी लाया गया, लेकिन आसंदी ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसके बाद सदन में हालात और तनावपूर्ण हो गए।

    हंगामे के दौरान विपक्ष ने “सत्यमेव जयते” के नारे लगाए, जबकि सत्ता पक्ष ने जवाब में “वंदे मातरम” के नारे लगाए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से सदन का वातावरण काफी गरमाया रहा।

    अंततः स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई, लेकिन आखिरी दिन का सत्र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और शोर-शराबे के बीच ही समाप्त हुआ।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.