Close Menu
    What's Hot

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»Uncategorized»CG NEWS: छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को चुनौती, कबीरधाम और कांकेर में हालात बिगड़े
    Uncategorized

    CG NEWS: छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को चुनौती, कबीरधाम और कांकेर में हालात बिगड़े

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel17/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG NEWS: कबीरधाम/कांकेर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बुधवार को दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। कबीरधाम जिले में जहां एक सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैला दी, वहीं कांकेर जिले में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले को लेकर गांव में तनाव और झड़प की स्थिति बन गई।

    Chhattisgarh Police Salary Allowance : छत्तीसगढ़ पुलिस को मिल सकता है विशेष रिस्पांस एलाउंस, कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

    कबीरधाम: टंगिया से हमला, तीन ग्रामीण गंभीर

    कबीरधाम जिले के आदिवासी बाहुल्य समरू गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के ही एक युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़े आरोपी ने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

    हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, दूसरे युवक की पीठ पर गहरी चोट आई, जबकि तीसरे युवक के पैर पर टंगिया से वार किया गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना की सूचना पर झलमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी और हमले के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

    कांकेर: धर्मांतरण को लेकर विवाद, ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल

    वहीं कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

    जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सरपंच ने अपने पिता का कफन-दफन गांव में ही कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।

    बुधवार को ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान शव निकालने की कोशिश भी की गई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी हुई, जिसमें कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    MSP बढ़ोतरी के बाद भी किसानों को पूरा लाभ क्यों नहीं मिल रहा? यूपी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    24/03/2026

    कितनी उम्र वाले छात्र कर सकते हैं NEET UG 2026 के लिए आवेदन? पढ़ें पूरी जानकारी

    12/02/2026

    12 February Bharat Bandh: आज भारत बंद है, जानें क्या राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंक और ATM रहेंगे बंद

    12/02/2026
    Don't Miss

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    Radheshyam Patel29/03/2026

    भाटीगढ़ (परी उद्गम): ग्रामीण परंपराओं और लोक आस्था का एक विशिष्ट उदाहरण उस समय देखने…

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.