Close Menu
    What's Hot

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»CG News : गरुड़ जैसा दिखने वाला सफेद उल्लू घर में घुसा, भगवान विष्णु का वाहन मानकर ग्रामीणों ने शुरू किया पूजा-पाठ
    छत्तीसगढ़

    CG News : गरुड़ जैसा दिखने वाला सफेद उल्लू घर में घुसा, भगवान विष्णु का वाहन मानकर ग्रामीणों ने शुरू किया पूजा-पाठ

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel14/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG News , बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत खमरिया गांव में उस समय अफरा-तफरी और उत्सुकता का माहौल बन गया, जब एक किसान के फार्म हाउस में एक दुर्लभ और पूरी तरह सफेद पक्षी दिखाई दिया। पक्षी की बनावट और रंग देखकर ग्रामीणों ने उसे भगवान विष्णु का वाहन ‘गरुड़’ मान लिया और मौके पर ही पूजा-पाठ शुरू कर दिया।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पक्षी अचानक फार्म हाउस के अंदर आ गया था। कुछ ही देर में इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सफेद पक्षी को दिव्य मानते हुए फूल-माला चढ़ाने लगे। कई लोगों ने अगरबत्ती जलाई और मंत्रोच्चार भी किया। गांव में यह चर्चा फैल गई कि साक्षात गरुड़ देवता के दर्शन हुए हैं।

    हालांकि बाद में जानकारों और वन्यजीव प्रेमियों ने बताया कि यह पक्षी वास्तव में गरुड़ नहीं, बल्कि उल्लू की एक दुर्लभ प्रजाति है, जिसे आम भाषा में सफेद उल्लू या बार्न आउल कहा जाता है। सफेद रंग और बड़ी आंखों के कारण यह आम पक्षियों से अलग दिखता है, जिससे लोग भ्रमित हो गए।

    सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि यह एक संरक्षित वन्य पक्षी है और इसकी पूजा या उसे नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध हो सकता है। अधिकारियों ने पक्षी की स्थिति का निरीक्षण किया और सुरक्षित माहौल में उसे खुले क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की।

    वन विभाग का कहना है कि इस तरह के पक्षी अक्सर रात के समय भोजन की तलाश में मानव बस्तियों के पास आ जाते हैं। अंधविश्वास के चलते उन्हें देवी-देवताओं से जोड़ देना सही नहीं है। जागरूकता के अभाव में लोग भावनाओं में बहकर गलत कदम उठा सकते हैं।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026
    Don't Miss

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    Radheshyam Patel29/03/2026

    भाटीगढ़ (परी उद्गम): ग्रामीण परंपराओं और लोक आस्था का एक विशिष्ट उदाहरण उस समय देखने…

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    परी उद्गम भाटीगढ़ में पारंपरिक रीति से संपन्न हुई ठाकुर देव जतरा, आस्था और कृषि विश्वास का अद्भुत संगम

    29/03/2026

    मैनपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन’ का खौफ: तालाबों और सड़कों से गायब हुई शराब की महफिलें, तस्करों में हड़कंप

    29/03/2026

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.