Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Friday, April 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»CG Crime News : देर रात हुई चाकूबाजी से कांपा एम्स रेसीडेंसी इलाका, पुलिस जांच में जुटी
    छत्तीसगढ़

    CG Crime News : देर रात हुई चाकूबाजी से कांपा एम्स रेसीडेंसी इलाका, पुलिस जांच में जुटी

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel15/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     CG Crime News , रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में देर रात हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्स रेसीडेंसी परिसर में दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    Bilaspur Cyber Fraud : CRPF सेवानिवृत्त जवान को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, 6 लाख की ठगी

    जानकारी के मुताबिक, कपड़े के कारोबारी आकाश सखूजा शनिवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने लगे। जब इस घटना की जानकारी आकाश सखूजा और उनके भाई को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया।

    बताया जा रहा है कि इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि हमलावर युवकों ने अचानक चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस घटना के बाद एम्स रेसीडेंसी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों ने खुलेआम चाकूबाजी की घटना पर नाराजगी जताते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.