Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»CG CRIME : दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे और नाती की निर्मम हत्या, 2 घायल गंभीर, इलाके में दहशत
    छत्तीसगढ़

    CG CRIME : दिल दहला देने वाली वारदात, मां-बेटे और नाती की निर्मम हत्या, 2 घायल गंभीर, इलाके में दहशत

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel25/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    दिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG CRIME : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झाल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस खूनी हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

    शुरूआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार तुलसी दास सारथी और उसके साथियों पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसने अंततः हिंसक रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    मृतकों में मंदो बाई (उम्र 62 साल), उनके बेटे राजेश सारथी (उम्र 36 साल) और नाती प्रशांत सारथी (उम्र 9 साल) शामिल हैं। इस हमले में मंदो बाई के पति कुमार साय सारथी (उम्र 65 साल) और उनकी बहु संजुकता सारथी (उम्र 30 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.