फुलझर जलाशय गेट का वाल का टूटने से पानी का बहाव से पानी की हो रही बर्बादी

मैनपुर । गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में स्थित फुलझर जलाशय एक छोटा-मध्यम आकार का सिंचाई जलाशय है, जो स्थानीय किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। यह मैनपुर कला से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और फुलझर नाले पर आधारित है। हाल ही में फुलझर जलाशय के बांध के गेट (वाल) का लॉक टूट गया। किसानों की सिंचाई की मांग पर जल संसाधन विभाग ने गेट खोला था ताकि खेतों में पानी पहुंच सके। लेकिन गेट खोलने के बाद लॉक (ताला/मैकेनिज्म) टूट गया, जिससे गेट को बंद करना मुश्किल हो गया। परिणामस्वरूप पानी लगातार बह रहा है, और जलाशय का पानी तेजी से कम हो रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि सिंचाई के लिए पानी बर्बाद हो रहा है, और आगे पानी की कमी हो सकती है।बता दे कि मैनपुर कला के आसपास के किसानों को सीधे प्रभावित कर रही है। स्थानीय स्तर पर यह काफी चर्चा में है।
पानी की बर्बादी को नकारा नहीं जा सकता
पूरा जलाशय खाली होने का खतरा बना हुआ है।साथ ही सिंचाई प्रभावित, फसल चक्र बिगड़ सकता है।अभी फिरहाल गेट पूरी तरह अनियंत्रित रहा तो निचले इलाकों में समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि मैनपुर कला के आसपास के 30 एकड़ में रवि फसल की बुवाई की जाती है और अभी धान बोने का समय अनुकूल है यदि लगभग 30 एकड़ में जल भराव की स्थिति होगी तो रवि फसल बोना संभव हो जाएगा

