Close Menu
    What's Hot

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»मनोरंजन»Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, KGF 2–दंगल–बाहुबली 2 के रिकॉर्ड तोड़ 300 करोड़ क्लब में एंट्री
    मनोरंजन

    Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, KGF 2–दंगल–बाहुबली 2 के रिकॉर्ड तोड़ 300 करोड़ क्लब में एंट्री

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel02/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बॉर्डर 2
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नया इतिहास रच रही है। रिलीज के पहले दिन से ही शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ बॉर्डर 2 ने KGF 2, दंगल और बाहुबली 2 जैसी मेगा हिट फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

    10 दिनों में 300 करोड़ के पार पहुंची ‘बॉर्डर 2’
    फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में करीब 245 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है।

    • दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 12.53 करोड़ रुपये कमाए

    • शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 20.17 करोड़ रुपये पहुंच गया

    • 9 दिनों में कुल नेट कलेक्शन 277.67 करोड़ रुपये हो गया

    • 10वें दिन यानी रविवार को करीब 25 फीसदी की बढ़त के साथ फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की

    इस तरह बॉर्डर 2 का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 301 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

    कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त
    300 करोड़ क्लब में शामिल होते ही बॉर्डर 2 ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

    • फिल्म ने KGF 2, बाहुबली 2 और दंगल से पहले 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया

    • साल 2025 में रिलीज हुई छावा को 300 करोड़ तक पहुंचने में 10 दिन लगे थे

    • धुरंधर ने यह आंकड़ा 9 दिनों में छुआ था

    • जबकि गदर 2 ने सिर्फ 8 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी

    सनी देओल ने की शाहरुख खान की बराबरी
    बॉर्डर 2 की जबरदस्त सफलता के साथ सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। गदर 2 के बाद बॉर्डर 2 उनकी दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही सनी देओल ने किंग खान शाहरुख खान की बराबरी कर ली है, जिनकी पठान और जवान ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
    इसके अलावा रणबीर कपूर की एनिमल और संजू भी 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। बॉर्डर 2 की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    ‘Spirit’ में प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे विवेक ओबेरॉय, जारी हुआ पहला लुक

    28/02/2026

    Arijit Singh : अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट को लेकर दिए गहरे संकेत, कहा- ‘कौन जानता है आगे क्या होगा’

    26/02/2026
    Don't Miss

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    Radheshyam Patel29/03/2026

    मुंबई | स्पोर्ट्स डेस्क Indian Premier League 2026 में आज का मुकाबला दो बड़ी टीमों—Mumbai…

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: जशपुर बनेगा विकास का मॉडल? ‘अंजोर-2047’ के तहत सड़कों और सिंचाई के लिए खुला खजाना…

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.