Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Bilaspur Train Accident : बिलासपुर रेल हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, डीआरएम और दो अफसरों का तबादला
    छत्तीसगढ़

    Bilaspur Train Accident : बिलासपुर रेल हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, डीआरएम और दो अफसरों का तबादला

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel12/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Bilaspur Train Accident ,बिलासपुर। 4 नवंबर को बिलासपुर के पास लाल खदान में हुए भीषण रेल हादसे के मामले में रेलवे बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर मंडल के डीआरएम सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह कदम कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्राथमिक रिपोर्ट सामने आने के बाद उठाया गया है, जिसमें “Error in Train Operation” यानी ट्रेन संचालन में गंभीर खामी को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया है।

    Balrampur School Incident : मनबासा स्कूल में हड़कंप 11 छात्राएं अचानक हुईं बेहोश

    गौरतलब है कि 4 नवंबर को खड़ी मालगाड़ी से मेमू लोकल के टकराने से हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा था। घटना में लोको पायलट विद्यासागर सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे। हादसे के बाद रेलवे के शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग उठने लगी थी।

    सीआरएस की जांच में पाया गया कि ट्रेन संचालन एवं सिग्नलिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मानकों का पालन ठीक से नहीं किया गया, जिसके चलते यह गंभीर दुर्घटना हुई। रिपोर्ट मिलते ही रेलवे बोर्ड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीआरएम बिलासपुर और संबंधित दो बड़े अधिकारियों को उनके पदों से हटाते हुए स्थानांतरित कर दिया है।

    रेलवे बोर्ड द्वारा की गई यह कार्रवाई पूरे रेल मंडल में सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी घटनाओं में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

    इधर, हादसे में मृतकों के परिजनों ने रेलवे की इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग भी दोहराई है। जांच टीम अपनी विस्तृत अंतिम रिपोर्ट जल्द ही रेलवे बोर्ड को सौंपेगी, जिसके आधार पर और भी कार्रवाई हो सकती है।

    Radheshyam Patel
    Bilaspur Train Accident
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.