Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Bilaspur Fraud Case : बिलासपुर में फर्जी बिल्डर बेनकाब, 20 लाख की ठगी के बाद व्यापारियों ने की पिटाई
    छत्तीसगढ़

    Bilaspur Fraud Case : बिलासपुर में फर्जी बिल्डर बेनकाब, 20 लाख की ठगी के बाद व्यापारियों ने की पिटाई

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel15/12/2025Updated:31/12/2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Bilaspur Fraud Case : बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। बिलासपुर शहर में एक कथित बिल्डर द्वारा बड़े पैमाने पर की गई ठगी का मामला सामने आया है। खुद को बिल्डर बताने वाले कोरबा निवासी युवक ने 10 से ज्यादा व्यापारियों से लगभग 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। फर्जी चेक के जरिए सामान खरीदने वाले इस ठग को आखिरकार व्यापारियों ने पकड़ लिया और गुस्से में उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन.

    फर्जी चेक देकर खरीदा लाखों का सामान

    जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान उज्जवल विश्वास, निवासी कोरबा के रूप में हुई है। वह खुद को बिल्डर बताकर शहर के नामी व्यापारियों से संपर्क करता था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा स्थित दीपक इंटरप्राइजेस के संचालक विशाल पमनानी से भी उसने इसी तरह संपर्क किया।2 अगस्त को उज्जवल विश्वास ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और करीब 89,400 रुपये का इलेक्ट्रिक सामान खरीदा। उसने ऑनलाइन पेमेंट का झांसा दिया और बाद में HDFC बैंक का चेक थमा दिया। जब व्यापारी ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।

    कई व्यापारियों से कर चुका था ठगी

    जब पीड़ित व्यापारी ने अन्य दुकानदारों से पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपी ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि शहर के कई बड़े व्यापारियों से इसी तरह फर्जी चेक देकर सामान खरीदा था और भुगतान नहीं किया।

    पुलिस की निष्क्रियता से भड़के व्यापारी

    व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर व्यापारियों ने खुद आरोपी को पकड़ लिया और उसकी सरेआम पिटाई कर दी। गुस्से में उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

    कथित बिल्डर ठग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। व्यापारियों के हंगामे के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। व्यापारियों ने आरोपी से ठगी की गई रकम की वसूली की मांग की है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.