Author: nikunjkrb@gmail.com
आज हम अपने काम, मोबाइल, करियर और जिम्मेदारियों में इतने उलझ गए हैं कि अपनी सेहत पर ध्यान देना लगभग भूल ही गए हैं. खासकर दिल की सेहत को लेकर लापरवाही तेजी से बढ़ रही है. पहले जहां हार्ट अटैक को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, वहीं अब यह समस्या युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. गलत खानपान, फास्ट फूड की आदत, घंटों बैठकर काम करना, नींद की कमी और बढ़ता मानसिक तनाव, ये सब मिलकर हमारे दिल को धीरे-धीरे कमजोर बना रहे हैं. ज्यादातर लोग हार्ट अटैक को सिर्फ सीने में तेज दर्द…
ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर से सामने आ गई है। इस बार भी भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं, हालांकि उन्हें रेटिंग में हल्का सा नुकसान हुआ है। इस बीच कई सारे बड़े बदलाव नजर आ रहे है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर छलांग मारी है। ईशान किशन ने तो कमाल ही कर दिया। वे अब सीधे टॉप 35 में पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर एक बल्लेबाज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टी20 की नई रैंकिंग सामने आ गई है।…
रायगढ़ : बरमकेला अपेक्स बैंक के 10 करोड़ रुपए के गबन के मामले की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी। इस मामले में समिति प्रबंधकों की भूमिका भी संदेहास्पद है। बैंक से जुड़े 6 सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ रुपए की निकासी हुई है। इसके बाद भी अब तक दर्ज एफआईआर में सिर्फ बैंक अधिकारी कर्मचारियों के नाम हैं। बरमकेला अपेक्स बैंक में वर्तमान में 6 सहकारी समितियां संचालित होती हैं। इन्हीं समितियों से जुड़े खातों के जरिए करीब 10 करोड़ रुपए की राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। बैंकिंग नियमों के अनुसार समिति खातों से बड़ी राशि के लेन-देन…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटना स्थल से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं. मुठभेड़ खत्म होने के बाद इसकी पूरी डिटेल्स सामने आएगी और खुलासा होगा कि कौन-कौन से नक्सली मारे गए हैं. सूचना पर निकले थे जवान दरअसल बीजापुर के चिन्नागेल्लूर इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इलाके में ऑपरेशन लांच…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे रात में ठंड महसूस होने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। रायपुर समेत कई शहरों में…
Free Cylinder Alert: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से होली और दिवाली पर फ्री में LPG गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। दिल्ली कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। इस योजना के तहत साल में दो बार गैस सिलेंडर मिलेगा। एक दिवाली के मौके पर और दूसरा होली के मौके पर। लेकिन इस सिलेंडर को पाने के लिए कौन पात्र हैं और किन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा? आइए जानते हैं… दिल्लीवालों को कैसे मिलेगा को इसका लाभ? इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को होली और…
CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार को रायपुर जेल से बाहर आ गए. जेल के बाहर हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पूर्व विधायक और लखमा के बेटे भी मौजूद रहे. पूर्व आबकारी मंत्री लगभग एक साल के बाद जेल से बाहर आए. उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. कवासी लखमा ने क्या कहा? रायपुर जेल से बाहर आने के बाद कवासी लखमा ने कहा कि आज मुझे 1 साल 20 दिन के बाद जेल से छूटने का मौका…
बिलासपुर : शख्स ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा दिया। कथित तांत्रिक विजय कुमार राज (48 साल) ने बिल्हा के सबंलपुरी में कांग्रेस समर्थित सरपंच पति के घर अनुष्ठान का वीडियो बनाया। जिसमें पैसों की गड्डी के सामने नारियल, अगरबत्ती रख पूजा की। फिर अचानक ऊपर से पैसों की बारिश होने लगी। वीडियो देख झांसे में आकर कोरिया के 4 लोगों ने पैसा दे दिया। लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो वे अपना पैसा वापस मांगने गए। तब तक तांत्रिक और उसके 4 साथी भाग गए। पीड़ितों ने उन्हें हाईवे में बीच सड़क रोककर पिटाई कर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। राज्य सरकार पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए नई स्कूल यूनिफार्म लागू करने जा रही है। अब छात्र-छात्राएं पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट में नजर आएंगे। नई ड्रेस निजी स्कूलों की यूनिफार्म जैसी आकर्षक और व्यवस्थित होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई यूनिफार्म का उद्देश्य केवल पहनावे में बदलाव नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। अधिकारियों का…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मदिरा की ड्यूटी दरों को लेकर फैल रही अटकलों के बीच आबकारी विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने बताया कि शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार फिलहाल केवल देशी, विदेशी मदिरा और बियर पर ड्यूटी दरें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से अधिकांश दरें पिछले वर्ष के समान ही रखी गई हैं। केवल चीप रेंज और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में आंशिक बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार मदिरा की फुटकर विक्रय दर का निर्धारण कई घटकों पर निर्भर करता है, जिनमें ड्यूटी दर, मदिरा की खरीदी दर, काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD),…