राधे पटेल / गरियाबंद जशपुर जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में स्थित बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसमान में धुएं का गुबार छा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भयंकर अग्निकांड में गोदाम के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान और टेंट का पूरा सेटअप जलकर राख हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भयानक हादसा एक छोटी सी लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदाम के पास ही कचरे के ढेर में आग लगाई गई थी। वही आग धीरे-धीरे सुलगती हुई गोदाम तक पहुंच गई और अंदर रखे ज्वलनशील सामानों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने और उसे आसपास के रिहायशी इलाकों में फैलने से रोकने की कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। फिलहाल


