धवलपुर | नवरात्रि पर्व के पावन उपलक्ष्य में नव युवा हिन्दू संगठन ग्राम धवलपुर मातरमाल के तत्वावधान में आज, 14 अक्टूबर 2026 (दिन बुधवार), शाम 6:00 बजे से एक दिवसीय भव्य राज्य स्तरीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता ‘माटी से मंच तक’ का आयो
जन श्री राम भरोसा चौक, मातरमाल धवलपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभा, संस्कृति और परंपरा को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का मंच संचालन रायपुर की जानी-मानी एल्बम अभिनेत्री अनुपमा पांडे करेंगी।
विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता को तीन प्रमुख वर्गों—सामूहिक नृत्य, युगल नृत्य और एकल नृत्य में विभाजित किया गया है, जिसमें विजेताओं के लिए विशेष नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं:
सामूहिक नृत्य: प्रथम पुरस्कार ₹10,000, द्वितीय पुरस्कार ₹7,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹4,000।
युगल नृत्य: प्रथम पुरस्कार ₹7,000, द्वितीय पुरस्कार ₹4,000 एवं तृतीय पुरस्कार ₹2,000।
एकल नृत्य: प्रथम पुरस्कार ₹3,000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹2,000।

प्रतिभागियों के लिए नियम एवं व्यवस्थाएं
आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से कार्यक्रम स्थल पर 1 घंटा पूर्व उपस्थित होने का आग्रह किया है। प्रतियोगिता में अभद्र या फूहड़ गानों पर प्रदर्शन पूर्णतः वर्जित रहेगा तथा निर्णय के संबंध में समिति का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में डीजे कान्हा एवं देवी म्यूजिक (स्वर तरंग कैबिनेट) द्वारा साउंड व्यवस्था संभाली जाएगी।
आयोजन समिति एवं संपर्क
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष दयाशंकर सोनी, उपाध्यक्ष निर्मल सोनी, सचिव टीकम प्रधान, सह सचिव यशवंत यादव, कोषाध्यक्ष नवनीत यादव सहित संरक्षक लखन यादव, लुकेश यादव, रूपेश यादव, गज्जू सोनवानी, शंकर प्रधान और समस्त कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी या पंजीयन के लिए प्रतिभागी लुकेश यादव (7999742739), धर्मेंद्र बघेल (8815632982) एवं गज्जू सोनवानी (6265573760) से संपर्क कर सकते हैं।



