गुण्डरदेही। विकासखंड के ग्राम रनचिरई में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क निर्माण से किसानों को खेतों तक पहुंचने और ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से जुड़ने में सहूलियत होगी। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी, खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रुखमणी निर्मलकर ने की। इस अवसर पर सचिव नरेश साहू, पंच गजेंद्र निर्मलकर, पंच लक्ष्मी साहू, पंच रेणुका साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। भूमि पूजन के दौरान मुरली सिन्हा, हितेंद्र कुमार साहू, झंगलू, हेमंत चंद्राकर, गोकुल चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर और रघुवेंद्र साहू ने भी सहभागिता की और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग की मांग की जा रही थी। सीसी रोड बनने से बच्चों को स्कूल जाने और बीमारों को अस्पताल तक पहुंचने में राहत मिलेगी। सरपंच ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा।





