Close Menu
    What's Hot

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Thursday, April 2
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»गर्मी से पहले AC चालू करने की सोच रहे हैं? इन 5 जरूरी कामों को न भूलें, वरना बढ़ जाएगा खर्चा
    अन्य

    गर्मी से पहले AC चालू करने की सोच रहे हैं? इन 5 जरूरी कामों को न भूलें, वरना बढ़ जाएगा खर्चा

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel19/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    गर्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस साल मौसम ने जल्दी ही करवट ले ली है. फरवरी खत्म होने से पहले ही दोपहर में गर्माहट महसूस होने लगी है. ऐसे में आने वाले दिनों में एयर कंडीशनर चलाना मजबूरी बन सकता है. लेकिन कई लोग महीनों बाद सीधे AC का स्विच ऑन कर देते हैं जो आगे चलकर भारी खर्च का कारण बन सकता है. सीजन की शुरुआत में थोड़ी सावधानी आपको बड़ी मरम्मत से बचा सकती है.

    लंबे समय तक बंद रहने से AC के अंदर धूल और नमी जमा हो जाती है. इसलिए पहली बार चलाने से पहले उसकी सर्विस कराना समझदारी है. अगर तकनीशियन से पूरी सर्विस तुरंत संभव न हो तो कम से कम फिल्टर साफ कर लें. गंदा फिल्टर कूलिंग कम कर देता है और बिजली की खपत बढ़ा देता है.

    घर पर हल्की सफाई के दौरान फिल्टर धो सकते हैं, कॉइल पर जमी धूल को नरम ब्रश से हटा सकते हैं और विंडो AC या स्प्लिट AC के आउटडोर हिस्से पर जमी गंदगी को पानी की तेज धार से साफ किया जा सकता है.

    स्प्लिट AC में आउटडोर यूनिट की जाली पर धूल जम जाना आम बात है. यह रुकावट कूलिंग पर असर डालती है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव डालती है. जाली को साफ कर लें और यह भी देख लें कि यूनिट के आसपास पर्याप्त खाली जगह हो ताकि हवा का प्रवाह सही बना रहे. AC चालू करने के बाद ध्यान दें कि कहीं कंप्रेसर या फैन से असामान्य आवाज तो नहीं आ रही. अगर तेज खड़खड़ाहट सुनाई दे तो तुरंत बंद करके जांच करवाएं.

    काफी समय तक बंद रहने पर ड्रेन पाइप में गंदगी जम सकती है, जिससे पानी टपकने या लीकेज की समस्या हो सकती है. AC ऑन करने से पहले पाइप की स्थिति देख लें ताकि बाद में कमरे में पानी गिरने जैसी परेशानी न हो.

    AC एक हाई पावर डिवाइस है इसलिए उसका प्लग, तार और स्टेबलाइजर सही हालत में होना जरूरी है. ढीले कनेक्शन या कटे तार शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा सकते हैं. स्टेबलाइजर सही काम कर रहा है या नहीं, यह भी पहले ही जांच लें, ताकि वोल्टेज उतार-चढ़ाव से कंप्रेसर को नुकसान न पहुंचे.

    सीधे कूलिंग मोड में AC चलाने के बजाय पहले कुछ देर फैन मोड पर चलाना बेहतर रहता है. इससे अंदर जमी हल्की धूल बाहर निकल सकती है और मशीन की शुरुआती स्थिति का अंदाजा भी लग जाता है. अगर कोई तकनीकी समस्या होगी तो वह बिना कंप्रेसर पर दबाव डाले सामने आ जाएगी.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    दैनिक राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का व्यापक विश्लेषण और आपकी राशि पर प्रभाव

    31/03/2026

    Aaj Ka Rashifal: सोम प्रदोष व्रत के साथ सोमवार का अद्भुत संयोग, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

    30/03/2026

    रायपुर में कुदरत का ‘कूल’ अवतार: आंधी के साथ झमाझम बारिश, 40 डिग्री वाली गर्मी से मिली राहत; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

    27/03/2026
    Don't Miss

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    Radheshyam Patel02/04/2026

     राधेश्याम पटेल/गरियाबंद  गरियाबंद, 02 अप्रैल 2026: 31 मार्च 2026 को गरियाबंद जिले के नक्सल मुक्त…

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की निरस्त हिंदी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 10 अप्रैल को होगा एग्जाम

    02/04/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    नक्सल मुक्त गरियाबंद: साहेबिनकछार में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 65 मामलों का मौके पर निपटारा

    02/04/2026

    गरियाबंद में बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा कड़ा निशाना

    02/04/2026

    धमतरी के छात्रों ने किया रायपुर लोकभवन का भ्रमण, राज्यपाल से ली सफलता की सीख

    02/04/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.