Close Menu
    What's Hot

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»गरियाबंद»टाइगर रिज़र्व में भरमार बन्दुक से जंगली सुअर का शिकार करने वाले फरार ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार
    गरियाबंद

    टाइगर रिज़र्व में भरमार बन्दुक से जंगली सुअर का शिकार करने वाले फरार ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel13/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाइगर रिज़र्व में भरमार बन्दुक से जंगली सुअर का शिकार करने वाले फरार ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

    गरियाबंद । वन्य प्राणियों की शिकार के साथ उदंती टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण करने वालों की ऊपर लगातार गरियाबंद उपनिदेशक की टीम कार्यवाही कर रही है वहीं पी.ओ.आर क्रमांक 51/09 दिनांक 15.01.2026 वन्यप्राणी जंगली सुअर के अवैध शिकार प्रकरण का उड़ीसा राज्य के 03 फरार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10.02.2026 को वन परिक्षेत्र दक्षिण उदंती के वन अमला के द्वारा पकड़ लिया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी गुप्ताराम व. फरसराम, जाति गोंड़ उम्र 42 वर्ष, ग्राम टांगापानी एवं भादुराम पिता बीकोराम, जाति गोंड़, उम्र 40 वर्ष, ग्राम गाजीमुड़ा, राजमन पिता कन्हैया, जाति रावत, उम्र 30 वर्ष, ग्राम टांगापानी, के कथन मे जंगली सुअर के अवैध शिकार मे 02 नग भरमार बंदुक का उपयोग किया गया था। गुप्ताराम के पास से दिनांक 20.01.2026 को 01 नग भरमार बंदुक जप्त किया गया है। चैनुराम व. बासनी, जाति गोंड़, उम्र 50 वर्ष, ग्राम मेटपारा, उड़ीसा के घर एवं बाड़ी का वन परिक्षेत्र रायघर (ओडिशा) एवं उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के वन अमलों के द्वारा सर्च वारंट जारी कर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी मे 01 नग भरमार बंदुक पाया गया। जिसे वन परिक्षेत्र रायघर के वन अमलों के द्वारा जप्ती किया गया। जप्ती उपरांत जप्त किये गये 01 नग भरमार बंदुक को वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती के सुपूर्द मे दिया गया। आरोपी वैनुराम को जंगली सुअर के अवैध शिकार के घटना स्थल का सिनाख्त कराया गया। विवेचना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सोनवानी वनपाल के द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,27,29,31,34 (3) 50,51 के तहत् (1) चैनुराम व. बासनी, जाति गोंड़, उम्र 50 वर्ष, ग्राम मेटपारा, (2) दामू व. लक्ष्मण, जाति गोंड़, उम्र 58 वर्ष, ग्राम टीमनपुर, (3) सबसिंह व. सखाराम, जाति गोंड़, उम्र 41 वर्ष, ग्राम टीमनपुर पोस्ट गोना, थाना तह. रायघर, जिला-नवरंगपुर (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 12.02.2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद (छ.ग.) के आदेश अनुसार 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल गरियाबंद में दाखिल कराया गया।

    उक्त कार्यवाही में गरियाबंद पुलिस के साइबर सेल प्रभारी श्री सतीश यादव, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद की टीम गोपाल कश्यप (नोडल एंटी पोचिंग टीम), चन्द्रबली ध्रुव (परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती), वन रक्षक वीरेंद्र ध्रुव, सूर्यदेव जगतवंशी, श्रीमती ललिता मरकाम, श्रीमती पामेश्वरी नेताम, पुरुषोत्तम, उदयराम यादव, अनूप जांगडे, शाहरुख खान (वाहन चालक), रोशन चंद्राकर एवं वन परिक्षेत्र रायघर उड़ीसा के वन अमला का योगदान रहा।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026
    Don't Miss

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी…

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    CG News – मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास पर जताई प्रतिबद्धता

    17/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CGPSC Exam: 22 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में आयोजन

    17/02/2026

    Historysheeter Rohit Tomar : सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर पुलिस के हाथ, जानिए इस बार किस मामले में हुआ गिरफ्तार

    17/02/2026

    Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कमजोर हो रही पकड़, महिला समेत 22 ने किया आत्मसमर्पण

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.