रजत जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
रक्तदान शिविर में 92 से अधिक रक्तदाताओं के द्वारा जनसेवा और सुरक्षा के लिए रक्तदान किये

गरियाबंद । छ.ग. भारत का 26वां राज्य बनने के बाद अपनी संस्कृति विरासत को सहेज कर विकास के लक्ष्यों को हासिल कर देश में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। इस ‘‘रजत जयंती’’ के अवसर पर गृह विभाग (गरियाबंद पुलिस) के द्वारा जिला अस्पताल गरियाबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उईके की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव , अंकित जैन के साथ अन्य पुलिस जवानों एवं स्थानीय युवाओं के साथ लगभग 92 से अधिक रक्तदाताओं के द्वारा ’जनसेवा और सुरक्षा’ के लिए रक्तदान किये।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस रक्तदान शिविर के उद्वेश्य के संबंध में ताया कि छ.ग. राज्य के 25 वर्षों का यह सफर गौरवशाली रहा है। जिसे हम रजत जयंती के रूप में मना रहे है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नही बल्कि जन-सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहना चाहते हैं। एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, और हमारे जवानों ने आज सेवा का नया उदाहरण पेश किया है। रक्तदान जरूरतमंदों की मदद करना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस नेक कार्य में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, आरक्षकों और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवी संगठनों का आभार व्यक्त किया गया। रक्तदाताओं को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

