Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»खेल»Team India Record: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया नया इतिहास, नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
    खेल

    Team India Record: टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में बनाया नया इतिहास, नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel13/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    T20
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Team India Record: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में टीम इंडिया ने एक नया इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम हो गया है। भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 6.5 ओवर में शतक लगाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज टीम शतक (100 रन) जड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

    टीम इंडिया ने तोड़ा नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड

    इस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 41 गेंदों में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही भारत ने नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले नीदरलैंड्स ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंद यानी कि 7 ओवर में 100 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने जो ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है इसका श्रेय काफी हद तक विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है। इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए कहा था।

    ईशान और संजू ने दिलाई टीम को तूफानी शुरुआत

    ईशान किशन और संजू सैमसन ने इस मैच में टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई। सैमसन इस मैच में 8 बॉल पर सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए, इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था। ईशान किशन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा किया हो। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ये कारनामा कर चुके हैं।

    पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों ने की आक्रामक बैटिंग

    भारत ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के भीतर 86 रन बना लिए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर है। नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई, जिससे टीम इंडिया ने 93 रन से जीत हासिल की।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    Rohit Sharma Wasim Akram: रोहित शर्मा-वसीम अकरम गले मिलने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर भड़का बवाल

    16/02/2026

    India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ 1 नहीं, बल्कि ये कितने मैच हो सकते हैं? पूरा गणित देखें

    12/02/2026

    T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की धाक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड भी टॉप पर; ये है बाकी टीमों का हाल

    11/02/2026
    Don't Miss

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से…

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.