Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»Rashifal 15 February 2026: किसकी होगी किस्मत बुलंद, किसे रहना होगा सतर्क! जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे
    अन्य

    Rashifal 15 February 2026: किसकी होगी किस्मत बुलंद, किसे रहना होगा सतर्क! जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel15/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Rashifal 15 February 2026: 15 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल- महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

    मेष राशि 
    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे. घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी. किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी. लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे. आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है. अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दें.

    • भाग्यशाली अंक: 9
    • शुभ रंग: लाल
    • उपाय: शिव मंदिर में ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए शहद से अभिषेक करें.

    वृष राशि 
    आज आपका दिन लाभदायक रहगा. अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे. किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा. वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा. आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे . परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है. आज अपने मन में नकारात्मक बातों को न आने दें, धैर्य बनाएं रखें सब अच्छा होगा.

    • भाग्यशाली अंक: 2
    • शुभ रंग: सफेद (क्रीम)
    • उपाय: भगवान शि

    मिथुन राशि 
    आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा. इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगी. आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा. अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं. सेविंग की आदत को अपनाएं. आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी. बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है.

    • भाग्यशाली अंक: 5
    • शुभ रंग: हरा
    • उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और बेलपत्र पर चंदन लगाकर अर्पित करें.

    कर्क राशि 
    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है. इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है. परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, आज मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे. आपको आज शुभ संदेश मिलेगा, जिससे आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा. सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर उनकी मनपसन्द जगह पर होगी. ओवर टाइम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में आज इजाफा होगा.

    • भाग्यशाली अंक: 7
    • शुभ रंग: सिल्वर/सफेद
    • उपाय: कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.

    सिंह राशि 
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है. किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी. आप कुछ नए विचारों पर काम करेंगे. ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे. आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे. अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे. कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे. आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें. आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा. कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा. बड़े बुजुर्गो की मदद करें और उनकी देखभाल करते रहें.

    • भाग्यशाली अंक: 1
    • शुभ रंग: केसरिया
    • उपाय: “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…” महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें.

    कन्या राशि
    आज आपका दिन शानदार रहेगा. जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा. तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे. ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे. राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा. आज आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं, जहां दोस्तों से मुलाकात होगी. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. आज उलझनों को खुद से दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे. कुछ समय से जिन कार्यों में समस्याएं आ रही थी. आज वह किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं. सामाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा.

    • भाग्यशाली अंक: 6
    • शुभ रंग: हल्का हरा
    • उपाय: शिवलिंग पर धतूरा और भांग अर्पित करें.

    तुला राशि 
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है. आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी रखें. स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा, अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. आप आपको फिजूल की बहस से बचने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें, जिससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे. आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

    • भाग्यशाली अंक: 8
    • शुभ रंग: गुलाबी
    • उपाय: शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और सफेद मिठाई का भोग लगाएं.

    वृश्चिक राशि 
    आज का दिन बेहतर रहेगा. आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे. किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे. व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे. आज लाभ के मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें. खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है. किसी से चल रही अनबन आज खत्म होगी. पैसों का लाभ उठाने के लिए नये साधनों की खोज करेंगे. अपने बिजनेस के कारण आज आप किसी दूसरे स्टेट की यात्रा पर जायेंगे. नया गजेट्स लेने का विचार अपने भाई से करेंगे.

    • भाग्यशाली अंक: 3
    • शुभ रंग: मैरून
    • उपाय: शिवलिंग पर जल में गुलाल मिलाकर अर्पित करें.

    धनु राशि 
    आज आपका दिन लकी रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे. आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा. घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें. आप परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं. जॉब कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देगा. उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे.

    • भाग्यशाली अंक: 4
    • शुभ रंग: पीला
    • उपाय: शिव मंदिर में चने की दाल और पीले फूल अर्पित करें.

    मकर राशि 
    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा. आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे. आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे. परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी. युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे. आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा. किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज उलझन कम होगी.

    • भाग्यशाली अंक: 1
    • शुभ रंग: गहरा नीला
    • उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें.

    कुंभ राशि 
    आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे. अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जाएंगे. कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा. आज शाम को पार्क घूमने जाएंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा.

    • भाग्यशाली अंक: 11
    • शुभ रंग: आसमानी
    • उपाय: भगवान शिव की आरती करें और काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं.

    मीन राशि 
    आज आपका दिन सुनहरा रहेगा. वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी. भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें. कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें. इससे उनका मनोबल बढ़ेगा. नया घर खरीदने का विचार बना रहे लोग आज डील फाइनल कर लेंगे. आपके परिश्रम से आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी. अपना जरूरी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए, कामयाबी हासिल होगी. आज आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है.

    • भाग्यशाली अंक: 12
    • शुभ रंग: सुनहरा/पीला
    • उपाय: शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें.
    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका! सेना में भर्ती के लिए करें तुरंत आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

    16/02/2026

    Google Smart Trick: फोन चोरी हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, Google की इस आसान ट्रिक से मिनटों में लगाएं लोकेशन का पता

    16/02/2026

    Ayushman Card Rules: आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है फ्री इलाज? जानिए क्या कहते हैं नियम

    16/02/2026
    Don't Miss

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से…

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.