Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»Heroin Smuggling In India: छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान बॉर्डर पर हेरोइन का मास्टरमाइंड, ड्रोन से हो रही थी ड्रग सप्लाई
    छत्तीसगढ़

    Heroin Smuggling In India: छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान बॉर्डर पर हेरोइन का मास्टरमाइंड, ड्रोन से हो रही थी ड्रग सप्लाई

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel15/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Heroin Smuggling In India : बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया है, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में अलग-अलग राज्यों में खपाया जाता है. इसी नेटवर्क के जरिए बिलासपुर तक हेरोइन पहुंच रही थी.

    कुछ दिन पहले चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों से 34 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी. गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32), करन दीप सिंह (29) और आर. रजिंदर कुमार (35) शामिल थे. पूछताछ में खुलासा हुआ था कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था, और अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर बेचता था. तीनों आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी.

    पंजाब कनेक्शन: मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

    विवेचना के दौरान पुलिस को हेरोइन सप्लाई चेन का अहम सुराग मिला. इसके बाद टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची और थाना खेमकरण क्षेत्र से मुख्य तस्कर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को गिरफ्तार किया. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है और अलग से एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस टीम आरोपी को ट्रेन के जरिए बिलासपुर ला रही है. बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र से आरोपी पकड़ा गया है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से बेहद करीब है. जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया जाता है.

    होली से पहले सख्ती, सूखे नशे पर फोकस

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, होली पर्व को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है. शराब और गांजा के साथ-साथ ‘सूखे नशे’ यानी हेरोइन व सिंथेटिक ड्रग्स पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप बिलासपुर पहुंच सकती है, जिसे आयोजनों और पार्टियों में खपाने की कोशिश हो सकती है. पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है और लगातार पूछताछ व निगरानी अभियान चला रही है. अधिकारियों का कहना है कि बाहरी राज्यों से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी.

    ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा आरोप

    मामले में सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब से मुख्य सप्लायर की पहचान हुई. हमारी टीम ने तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है, और उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है. पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Don't Miss

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से…

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.