Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»देश - विदेश»Hammer Missile hogi Made in India: ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों का खौफ बनी ‘हैमर’ मिसाइल अब भारत में तैयार, जानें इसकी ताकत
    देश - विदेश

    Hammer Missile hogi Made in India: ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों का खौफ बनी ‘हैमर’ मिसाइल अब भारत में तैयार, जानें इसकी ताकत

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel16/02/2026Updated:16/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मिसाइल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Hammer Missile hogi Made in India: 114 राफेल विमानों के बाद भारत और फ्रांस के बीच एक और बड़ा रक्षा सौदा होने जा रहा है. भारत ने राफेल में इस्तेमाल होने वाली हैमर मिसाइल के लिए डील की है. दिलचस्प बात यह है कि इस मिसाइल का निर्माण अब भारत में ही किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही समझौता (MoU) साइन हो सकता है. 17 फरवरी को फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगी. दोनों नेता बेंगलुरु में होने वाली छठी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता में शामिल होंगे. इस बैठक में पुराने रक्षा समझौते को 10 साल और बढ़ाया जा सकता है. साथ ही भारत में HAMMER मिसाइल के निर्माण को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और संयुक्त सैन्य अभ्यास बढ़ेंगे.

    दुश्मनों का काल है हैमर

    हैमर शब्द का मतलब ‘हथौड़ा’ होता है. जिस तरह हथौड़े का वार किसी सतह को समतल कर देता है, उसी तरह यह हथियार अपने लक्ष्य को पूरी तरह ध्वस्त करने की क्षमता रखता है. रफाल विमान में लगने वाली यह मिसाइल पहले फ्रांस से आयात की जाती थी, लेकिन नए समझौते के बाद इसका निर्माण भारत में होगा. यह एक स्मार्ट प्रिसिजन गाइडेड बम है, जो हवा से जमीन पर सटीक हमला करता है. इसकी मारक क्षमता लगभग 60–70 किलोमीटर तक है. पहाड़ी इलाकों और मजबूत बंकरों पर भी यह असरदार साबित हुई है. भारत में निर्माण होने से वायुसेना को तेजी से आपूर्ति मिलेगी, विदेशी निर्भरता कम होगी और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा.

    इस मिसाइल को पहली बार 2007 में पेरिस एयर शो में पेश किया गया था. उस समय इसका नाम AASM (Armement Air-Sol Modulaire) था. 2011 में इसका नाम बदलकर HAMMER (Highly Agile Modular Munition Extended Range) कर दिया गया. यह मीडियम रेंज की हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है.

    हैमर मिसाइल की प्रमुख खासियत

    • इसका वजन लगभग 330 किलोग्राम होता है.
    • ऊंचे इलाकों में यह 60 किलोमीटर दूर तक सटीक निशाना साध सकती है.
    • फायर एंड फॉरगेट: एक बार लक्ष्य तय कर मिसाइल दागने के बाद सटीकता की चिंता नहीं करनी पड़ती.
    • यह स्थिर और गतिशील, दोनों तरह के लक्ष्यों को भेद सकती है.
    • इसमें आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगा है, जो निशाना चूकने की संभावना को बेहद कम करता है.
    • 125 किलोग्राम से लेकर 1000 किलोग्राम तक के विभिन्न वॉरहेड विकल्प उपलब्ध हैं.
    • किसी भी मौसम में, दिन या रात,हर समय उपयोग किया जा सकता है.
    • एक रफाल विमान में 250 किलोग्राम की छह हैमर मिसाइलें लगाई जा सकती हैं, जो एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों को निशाना बना सकती हैं.

    मीटिंग में रफाल पर भी जोर

    संभावना है कि इस वार्ता में 114 राफेल विमानों की डील पर भी चर्चा होगी. इनमें से 96 विमान भारत में बनाए जाएंगे, जबकि बाकी तैयार हालत में आएंगे. इनकी डिलीवरी की जिम्मेदारी फ्रांस की कंपनी Dassault Aviation संभालेगी. राफेल का इंजन बनाने वाली Safran पहले से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ काम कर रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर्नाटक के वेमगल में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन करने वाले हैं. यह प्रोजेक्ट टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और Airbus का संयुक्त उपक्रम है, जहां H-125 हेलीकॉप्टर बनाए जाएंगे. इन सभी समझौतों से स्पष्ट है कि भारत-फ्रांस की रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. भारत का जोर स्वदेशी निर्माण पर है, ताकि भविष्य में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    ‘Show ID’, जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, वीडियो हुआ वायरल – जानिए पूरा मामला

    16/02/2026

    IndiGo Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में लिपस्टिक से ‘बम’ लिखा मिलने से डिब्रूगढ़-कोलकाता विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

    15/02/2026

    अचानक फटी धरती! सड़क धंसते ही खुला ‘पाताल का दरवाजा’, चीन से वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

    13/02/2026
    Don't Miss

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से…

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.