Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»Good News for Govt Employees: साय सरकार का होली गिफ्ट! 8th Pay Commission से पहले ही कर्मचारियों को लाखों का सीधा फायदा
    अन्य

    Good News for Govt Employees: साय सरकार का होली गिफ्ट! 8th Pay Commission से पहले ही कर्मचारियों को लाखों का सीधा फायदा

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel13/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    साय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Good News for Govt Employees: छत्तीसगढ़ सरकार के नियमित कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा की घोषणा की गई है. दरअसल, राज्य सरकार और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच उन्नत वेतन पैकेज को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है. इस एमओयू के तहत राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अब न केवल बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि करोड़ों रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवच भी प्राप्त होगा. इस समझौते के अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र में वेतन खाता संचालित करने वाले सभी नियमित शासकीय कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ से जोड़ा जाएगा. इस योजना के तहत कर्मचारियों को उन्नत, निःशुल्क और व्यापक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की योजनाएं और मजबूत होंगी.

    दुर्घटना बीमा में मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

    एमओयू के अनुसार, खाताधारक कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना की स्थिति में 1.25 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा. वहीं, हवाई दुर्घटना की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में भी 1.25 करोड़ रुपये तक का कवर और 10 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस दिया जाएगा.

    गोल्डन आवर इलाज और परिवार के लिए खास लाभ

    इस वेतन पैकेज में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है. कर्मचारियों को गोल्डन आवर के अंतर्गत 1 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही सामाजिक और पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिटिया की शादी के लिए 10 लाख रुपये तक और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये तक का लाभ प्रदान किया जाएगा.

    इसके अलावा खाताधारक कर्मचारियों को अन्य आकर्षक बैंकिंग लाभ, वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा पर टॉप अप जैसी सुविधाएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी. यह समझौता 10 फरवरी 2026 को वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र, रायपुर अंचल के अंचल प्रबंधक वी. वेंकटेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका! सेना में भर्ती के लिए करें तुरंत आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

    16/02/2026

    Google Smart Trick: फोन चोरी हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, Google की इस आसान ट्रिक से मिनटों में लगाएं लोकेशन का पता

    16/02/2026

    Ayushman Card Rules: आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है फ्री इलाज? जानिए क्या कहते हैं नियम

    16/02/2026
    Don't Miss

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से…

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.