Close Menu
    What's Hot

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 3
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»देश - विदेश»Defense Budget: 1.39 लाख करोड़ रुपए से खरीदे जाएंगे स्वदेशी हथियार, राफेल से लेकर सबमरीन और एयर डिफेंस सिस्टम पर सरकार का फोकस
    देश - विदेश

    Defense Budget: 1.39 लाख करोड़ रुपए से खरीदे जाएंगे स्वदेशी हथियार, राफेल से लेकर सबमरीन और एयर डिफेंस सिस्टम पर सरकार का फोकस

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel02/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश करते हुए रक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। इस बजट में सरकार ने न सिर्फ रक्षा खर्च को बढ़ाया है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेशी हथियारों की खरीद पर खास जोर दिया है। सरकार ने देशी कंपनियों से रक्षा सामग्री की खरीद के लिए 1.39 लाख करोड़ रुपए रिजर्व रखे हैं।

    रक्षा बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
    इस बार रक्षा विभाग के लिए बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15.19 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। कुल रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़ रुपए रखा गया है, जो सरकार के कुल बजट का 14.67 प्रतिशत और जीडीपी का लगभग 2 प्रतिशत है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आए इस बजट में राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

    पूंजीगत व्यय में 21.8 प्रतिशत की छलांग
    रक्षा बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 21.8 प्रतिशत ज्यादा है। बीते वित्तीय वर्ष में यह राशि 1.80 लाख करोड़ रुपए थी, जिसे इस बार करीब 39 हजार करोड़ रुपए बढ़ाया गया है। इससे सेना के आधुनिकीकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    स्वदेशी रक्षा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
    सरकार ने साफ किया है कि 1.39 लाख करोड़ रुपए की यह राशि सिर्फ स्वदेशी कंपनियों से रक्षा उपकरणों की खरीद पर खर्च की जाएगी। इसमें स्वदेशी फाइटर जेट, इंजन और अन्य अत्याधुनिक सैन्य उपकरण शामिल हैं। फ्रांस की कंपनियों के साथ साझेदारी में बनने वाले विमान भी भारत में ही तैयार किए जाएंगे, जिनकी लागत करीब 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

    भारत में ही बनेंगे अत्याधुनिक हथियार
    आने वाले वर्षों में भारत नई पीढ़ी की पनडुब्बियां, लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम, आधुनिक ड्रोन, एयर डिफेंस सिस्टम और लोइटरिंग म्यूनिशन की खरीद करेगा। इसके साथ ही इन हथियारों के रखरखाव में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी।

    सरकार का साफ संदेश है कि अब सेना के लिए हथियार भारत में ही बनाए जाएंगे। रक्षा बजट में की गई यह बढ़ोतरी न सिर्फ सैन्य ताकत को मजबूत करेगी, बल्कि भारत को वैश्विक रक्षा विनिर्माण हब बनाने की दिशा में भी अहम साबित होगी।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, अहमदाबाद जैसी त्रासदी से बची फ्लाइट; अब फ्यूल स्विच पर एयर इंडिया की जांच तेज

    03/02/2026

    अजित पवार के अंतिम संस्कार में मातम के बीच बड़ा कांड! 15 लोगों से 30 लाख का सोना लेकर चोर फरार; सुरक्षा में तैनात थे 8000 जवान

    03/02/2026
    Don't Miss

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    Radheshyam Patel03/02/2026

    बिलासपुर : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के…

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    अंतरिक्ष से जुड़ा सपना अब बच्चों के करीब! रायपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में शामिल हुए गगनवीर शुभांशु शुक्ला

    03/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.