Close Menu
    What's Hot

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Wednesday, February 4
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»छत्तीसगढ़»CG SIR: छत्तीसगढ़ में 64 लाख से ज्यादा वोटर्स को चुनाव आयोग का नोटिस, नाम-पते में गड़बड़ी बनी वजह
    छत्तीसगढ़

    CG SIR: छत्तीसगढ़ में 64 लाख से ज्यादा वोटर्स को चुनाव आयोग का नोटिस, नाम-पते में गड़बड़ी बनी वजह

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel02/02/2026Updated:02/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छत्तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने 64 लाख 95 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किया है। इन नोटिसों में मतदाताओं के नाम, पते या पिता के नाम में त्रुटि होने की जानकारी दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि 14 फरवरी से पहले इन गलतियों को ठीक नहीं कराया गया, तो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में नाम हटाया जा सकता है। यह नोटिस प्रक्रिया 23 दिसंबर से लगातार जारी है।

    एक चौथाई वोटर्स को भेजा गया नोटिस
    दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में जांच के दौरान बड़ी संख्या में तकनीकी और लॉजिकल एरर सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 2 करोड़ 12 लाख मतदाता हैं, जिनमें से लगभग एक चौथाई मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है। इससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

    नाम की छोटी गलती भी बनी कारण
    रिपोर्ट में बताया गया है कि कई मामलों में 2003 के मतदाता पहचान पत्र में नाम एक शब्द में दर्ज था, जबकि SIR फॉर्म में वही नाम दो शब्दों में दर्ज हो गया। जैसे ‘प्रमोदकुमार’ और ‘प्रमोद कुमार’ को सॉफ्टवेयर ने अलग मानते हुए लॉजिकल एरर पकड़ लिया। इसी तरह नाम के आगे ‘श्री’ या ‘डॉ.’ जैसे शब्द पहले जुड़े थे, जो अब हट गए हैं।

    BLO के पास जाकर कराना होगा सुधार
    चुनाव आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, उन्हें अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जाकर विवरण में सुधार कराना होगा। समय रहते सुधार नहीं कराने पर मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका है।

    ये भी पाई गईं गड़बड़ियां

    • 2003 की फोटो और वर्तमान फोटो में अंतर, क्योंकि 22 साल में चेहरे में बदलाव स्वाभाविक है।

    • पिता और बेटे की उम्र में 15 साल से कम का अंतर दिखना।

    • एक ही पिता के नाम पर 6 से अधिक वोटर आईडी होना, जिससे ऐसे मामलों को संदिग्ध माना गया।

    चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर सुधार कराएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रह सके।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    अंतरिक्ष से जुड़ा सपना अब बच्चों के करीब! रायपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में शामिल हुए गगनवीर शुभांशु शुक्ला

    03/02/2026
    Don't Miss

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    Radheshyam Patel03/02/2026

    बिलासपुर : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के…

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    अंतरिक्ष से जुड़ा सपना अब बच्चों के करीब! रायपुर में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम में शामिल हुए गगनवीर शुभांशु शुक्ला

    03/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    ड्रोन से नशाखोरी पर बड़ा अभियान: पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर 10 युवकों को दबोचा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई

    03/02/2026

    छत्तीसगढ़ से बनारस जा रही बस हादसे का शिकार, एक की मौत, दर्जन भर घायल

    03/02/2026

    बिहार में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, किन जगहों से होकर गुजरेगी? जानिए पूरा रूट

    03/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.