Close Menu
    What's Hot

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Sunday, March 29
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»देश - विदेश»Budget 2026: भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा, बजट में बांग्लादेश की आर्थिक मदद आधी; भूटान, नेपाल और श्रीलंका को बढ़ी सहायता
    देश - विदेश

    Budget 2026: भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा, बजट में बांग्लादेश की आर्थिक मदद आधी; भूटान, नेपाल और श्रीलंका को बढ़ी सहायता

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel02/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार संसद में यूनियन बजट पेश किया। बजट 2026 के साथ ही भारत की पड़ोसी देशों को दी जाने वाली आर्थिक मदद को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है। भारत ने बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच उसे दी जाने वाली आर्थिक सहायता में भारी कटौती की है।

    बांग्लादेश को बड़ा झटका, मदद 120 करोड़ से घटकर 60 करोड़
    एक फरवरी को पेश हुए बजट दस्तावेजों के मुताबिक, भारत ने बांग्लादेश को दी जाने वाली आर्थिक मदद को आधा कर दिया है। पहले जहां बांग्लादेश को 120 करोड़ रुपये की सहायता मिलती थी, अब यह घटकर सिर्फ 60 करोड़ रुपये रह गई है। माना जा रहा है कि भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई तल्खी का असर बजट आवंटन पर भी साफ दिखा है।

    भूटान, नेपाल और श्रीलंका को मिली राहत
    जहां बांग्लादेश की मदद में कटौती की गई है, वहीं भारत ने अपने अन्य पड़ोसी देशों भूटान, नेपाल और श्रीलंका की आर्थिक सहायता बढ़ा दी है। भूटान के लिए सबसे ज्यादा 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए मदद को 2289 करोड़ रुपये कर दिया गया है। भारत भूटान में चल रहे कई विकास प्रोजेक्ट्स में लगातार सहयोग करता रहा है।

    नेपाल को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 14 प्रतिशत का इजाफा किया गया है, जिसके बाद नेपाल को कुल 800 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं श्रीलंका के लिए सहायता राशि में करीब एक तिहाई की बढ़ोतरी करते हुए इसे 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

    अफगानिस्तान की मदद बरकरार
    बजट में अफगानिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद को पहले की तरह 150 करोड़ रुपये पर ही बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही सरकार ने ‘Aids to Countries’ मद के तहत कुल 5,686 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    बजट 2026 साफ संकेत देता है कि भारत अब आर्थिक सहायता के जरिए अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को रणनीतिक तौर पर मजबूत या संतुलित करने की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    IPL 2026: क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, जानें शेड्यूल, नई टीमें और बड़े बदलाव

    28/03/2026

    रामलला का ‘सूर्य अभिषेक’: जब साक्षात सूर्य देव ने चूमा प्रभु का मस्तक, अयोध्या में दिखा त्रेतायुग जैसा नजारा

    27/03/2026

    फ्यूल शॉक एब्जॉर्बर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘महा-कटौती’, ₹15 तक गिरे दाम; मिडिल क्लास की जेब में लौटेगी रौनक

    27/03/2026
    Don't Miss

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    Radheshyam Patel29/03/2026

    गरियाबंद | मैनपुरखुर्द {रिपोर्ट-राधे पटेल } छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी परंपरा और गौड़ी संस्कृति का…

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    गरियाबंद: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित

    28/03/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    18 वर्षों बाद बुढ़ालपेन कुंडामिलान (डूमा) जात्रा, 35 गांवों को न्यौता, गोपालपुर में मेला जैसा माहौल

    29/03/2026

    MI vs KKR IPL 2026: वानखेड़े में आज भिड़ंत, बुमराह की वापसी से मुंबई मजबूत, रहाणे की कप्तानी में कोलकाता की चुनौती

    29/03/2026

    गरियाबंद: लाल आतंक से शांति तक का सफर, लेकिन क्या कहानी पूरी हो चुकी है?

    29/03/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.