Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    newsveb.com
    Tuesday, February 17
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    newsveb.com
    Home»अन्य»Ayushman Card Rules: आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है फ्री इलाज? जानिए क्या कहते हैं नियम
    अन्य

    Ayushman Card Rules: आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है फ्री इलाज? जानिए क्या कहते हैं नियम

    Radheshyam PatelBy Radheshyam Patel16/02/2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    आयुष्मान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Ayushman Card Rules: गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है. यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना में गिनी जाती है. इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि आयुष्मान कार्ड से एक साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं और इसके नियम क्या होते हैं.

    1 साल में कितनी बार कर सकते हैं इलाज?

    आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की संख्या पर कोई तय सीमा नहीं है. यानी लाभार्थी जरूरत पड़ने पर साल में कई बार हाॅस्पिटल में भर्ती होकर इलाज करा सकता है. हालांकि एक शर्त यह है कि पूरे परिवार का कुल इलाज खर्च 1 साल में 5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए. यह 5 लाख रुपये की राशि परिवार फ्लोटर आधार पर होती है. यानी परिवार के एक या सभी सदस्य मिलकर इस सीमा तक का इलाज करा सकते हैं. अगर किसी 5 साल 5 लाख रुपये की पूरी राशि खर्च हो जाती है, तो उस साल आगे मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा. इसके अलावा अगली बार अगली पॉलिसी वर्ष की शुरुआत में लिमिट अपने आप फिर से 5 लाख रुपये हो जाती है.

    किन खर्चों का मिलता है फायदा? 

    योजना के तहत हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और बाद के कुछ दिनों का खर्च भी कवर होता है. इसमें जांच, दवाइयां, ऑपरेशन, आईसीयू इम्प्लांट, भोजन और 15 दिन तक पोस्ट हॉस्पिटल फॉलोअप शामिल है. वहीं पहले से मौजूद बीमारियां भी पहले दिन से कवर होती है. इस योजना के अंतर्गत सैकड़ों पैकेज और हजारों मेडिकल प्रक्रियाएं शामिल है, जिनका इलाज लिस्ट के अनुसार सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा सकता है.

    कार्ड से कहां मिलेगा इलाज?

    आयुष्मान कार्ड से इलाज केवल उन्हीं हॉस्पिटल में संभव है जो योजना के तहत रजिस्टर्ड है. इसमें देशभर के सरकारी हॉस्पिटल  के साथ कई प्राइवेट हॉस्पिटल  भी शामिल है. वहीं लाभार्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य और जिले के अनुसार पंजीकृत हॉस्पिटल की लिस्ट देख सकते हैं. हॉस्पिटल  पहुंचने पर पहचान सत्यापन के बाद मरीज को भर्ती किया जाता है और पूरा इलाज कैशलेस तरीके से किया जाता है.

    किन बातों का रखें ध्यान? 

    • आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने से पहले ध्यान रखें कि आपका कार्ड सक्रिय होना चाहिए.
    • इसके अलावा आधार आधारित ई केवाईसी पूरी होनी चाहिए.
    • वहीं जिस बीमारी का इलाज करना है, वह योजना के पैकेज में शामिल होनी चाहिए.
    • इस योजना से इलाज के पहले ध्यान रखें कि आप जिस हॉस्पिटल में इलाज कराने जा रहे हैं वह इस योजना की लिस्ट में शामिल हो.
    Radheshyam Patel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Related Posts

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका! सेना में भर्ती के लिए करें तुरंत आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

    16/02/2026

    Google Smart Trick: फोन चोरी हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, Google की इस आसान ट्रिक से मिनटों में लगाएं लोकेशन का पता

    16/02/2026

    कर्णेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    15/02/2026
    Don't Miss

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    Radheshyam Patel17/02/2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से…

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प हथियार बरामद

    16/02/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    About Us

    Name: Radhe Shyam Patel (राधेश्याम पटेल)
    Mobile: +91 79874 78036

    Address:
    Tehsil & Police Station – Mainpur,
    District – Gariaband, Chhattisgarh

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Term & Conditions
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us

    Most Popular

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज

    17/02/2026

    पूर्णाहुति के साथ मानस गान का हुआ समापन राम नाम की गूंज से सराबोर हुए ग्रामीण

    17/02/2026

    जोबा मोड़ पर बाइक और स्कॉर्पियो वाहन से जोरदार टक्कर से बाइक सवार हुई मौत

    17/02/2026

    © 2025 Newsveb. Designed by Nimble Technology.

    Facebook X (Twitter) WhatsApp YouTube

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.