ये बात भी सामने आई है कि हमले की योजना बनाते समय उन्होंने हफ़्तों पहले गोलीबारी का अभ्यास किया था.
14 दिसंबर को यहूदियों के त्योहार हनुका के दौरान दो बंदूकधारियों की गोलीबारी में 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे.
अदालत में पेश किए गए दस्तावेज़ों के मुताबिक़, एक ‘टेनिस बॉल बम’ समेत कई विस्फोटक नहीं फटे थे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
24 वर्षीय नवीद अकरम पर 59 अपराधों का अभियोग चलाया गया है. इनमें 15 हत्याओं और एक आतंकी अपराध का मामला शामिल है.
दूसरे बंदूकधारी नवीद के पिता साजिद अकरम थे. साजिद घटनास्थल पर ही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे.
दस्तावेजों के अनुसार, दोनों ने कई महीनों तक विस्तार से हमले की योजना बनाई थी. गोलीबारी से दो दिन पहले हमले की तैयारी के सिलसिले में दोनों ने घटनास्थल का दौरा किया था.

